
रांची। झारखंड के युवाओं को सेना में भर्ती के लिये भारतीय सेना की ओर से 5 अप्रैल से 18 अप्रैल तक रांची के बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम में आर्मी रिक्रूटमेंट रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में झारखण्ड के सभी जिलों के पुरूष अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
रैली में भाग लेने के लिये अभ्यर्थी www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर 5 फरवरी से 20 मार्च 2020 तक ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 21 मार्च से 4 अप्रैल तक रजिस्टर्ड मेल आईडी पर एडमिट कार्ड भेजा जायेगा, जिसमें रैली में उपस्थित होने संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी।
उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना की ओर से प्रत्येक वर्ष इस तरह के सीधी भर्ती का कार्यक्रम चलाया जाता है। इससे वैसे अभ्यर्थी जो देश सेवा के लिए भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते है उन्हें रिक्रूटमेंट रैली के माध्यम से सीधा अवसर प्राप्त होता है।
यह खबर भी पढ़ें: यहाँ लड़कियाँ अपनी ब्रा उतारकर करती है ये काम, जानकर हिल जायेगा आपका दिमाग
यह खबर भी पढ़ें: शर्मनाक: 6 महिने तक दादा ने नाबालिग पोती के साथ किया रेप, अब मिली 10 वर्ष की सजा
जयपुर में प्लॉट मात्र 289/- प्रति sq. Feet में बुक करें 9314166166
from Career News https://ift.tt/2SxUS8I

Post a Comment
Post a Comment