बोर्ड परीक्षा में लापरवाही बरतने वालों पर होगी ठोस कार्यवाही, नकल विहीन परीक्षा पर रहेगा जोर

नई टिहरी। डीएम डा. वी षणमुगम ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर केंद्र व्यवस्थापक पूरी तैयारी कर लें। परीक्षा को पूरी तरह से नकल विहीन बनाने के साथ ही शांतिपूर्वक कराने का काम किया जाए।

हाईस्कूल और इंटर की परिषदीय परीक्षा 2020 की तैयारियों को लेकर डीएम डा. वी षणमुगम शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक डायट में ले रहे थे। बैठक में डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र के गेट बंद नहीं होने चाहिए। गेट बंद रहने पर उड़नदस्ते की टीम परीक्षा केंद्रों में नहीं पहुंच पाती है। संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में रेगुलर और राजस्व पुलिस की तैनाती की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जल्द ही एसडीएम धारा 144 लागू करने की अधिसूचना जारी करेंगे। 

डीएम ने कहा कि शांतिपूर्ण और नकल विहिन परीक्षा संपन्न कराना सभी केंद्रों  के व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी है। प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा में लापरवाही बरते जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी भी तरह की परेशानी होने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला प्रशासन को सूचित करें। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया इस वर्ष 2 से 25 मार्च तक जिले में 149 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। हाईस्कूल में 12 हजार 643 और इंटर मीडिएट में 9 हजार 949 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। नकल रोकने के लिए उड़नदस्तों की टीम गठित की गई है। चार अति संवेदनशील और 15 संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिह्नित किये गए हैं। बैठक में  डीईओ बेसिक एसएस बिष्ट, एसडीएम फिंचाराम चौहान, युक्ता मिश्रा और सभी केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

यह खबर भी पढ़े: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प की यात्रा एक शुभ संकेत

यह खबर भी पढ़े: दिल्ली में हिंसा: IB कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या, हिंसा में मरने वालों की संख्या पहुंची 20

मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166



from Career News https://ift.tt/3988tty

Post a Comment