
जयपुर/अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इम्तिहान की घड़ी गुरुवार से शुरू हो गई। गुरुवार से 12वीं की परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं और पहला पेपर अंग्रेजी का हुआ। बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 8 लाख 67 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसके लिए बोर्ड ने 5 हजार 685 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। नकल रोकथाम के लिए 200 उडऩदस्ते बनाए गए हैं और 306 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से लाइव मॉनिटरिंग हो रही है। 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 3 अप्रैल और दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च को संपन्न होगी।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. धर्मपाल जारोली ने गुरुवार सुबह 7 बजे अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय पहुंच कर देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना की। सचिव मेघना चौधरी, ओएसडी अरविंद सेंगवा, निदेशक गोपनीय जीके माथुर, उपनिदेशक जनसंपर्क राजेन्द्र गुप्ता के साथ बोर्ड कार्यालय में बने 24 घंटे चलने वाले टेलीफोनिक कंट्रोल रूम में बैठे। यहां परीक्षा शुरू होने के समय 8.30 बजे तक बोर्ड अध्यक्ष भी मौजूद रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा शुरू होने पर अधिकारियों के साथ लाइव मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। प्रदेश के 306 परीक्षा केंद्रों की लाइव वीडियो मॉनिटरिंग को बोर्ड अध्यक्ष ने देखा। परीक्षा शुरू होने के बाद बोर्ड के अधिकारी अलग-अलग समूहों में परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण पर निकले और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
दसवीं की परीक्षाएं 12 से
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षाएं बारह मार्च से शुरु होगी। इन परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सैकेण्डरी की परीक्षा में 11 लाख 79 हजार 38 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं।
इस बार महिला उडऩदस्ते भी
इस बार बोर्ड ने 50 विशेष उडऩदस्ते गठित किए है, जिसमें दो महिला उडऩदस्ते भी शामिल है। हर जिले में न्यूनतम एक विशेष उडऩदस्ता गठित किया गया है। संवेदनशील और बड़े जिलों में दो से अधिक उडऩदस्ते गठित किए गए है। ये उडऩदस्ते शिक्षा उपनिदेशक और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित उडऩदस्तों के अतिरिक्त होंगे। ये उडऩदस्ते प्रतिदिन रोज 4 से 5 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे।
यह खबर भी पढ़े: कोरोना वायरस से निपटने के लिए उठाए जा रहे सभी जरूरी कदम- डॉ. हर्षवर्धन
यह खबर भी पढ़े: सरकार का बड़ा तोहफा: अब हर 6 महीने में बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन
जयपुर में प्लॉट मात्र 289/- प्रति sq. Feet में बुक करें 9314166166
from Career News https://ift.tt/2PQRjZD

Post a Comment
Post a Comment