
बेगूसराय। केंद्रीय चयन परिषद द्वारा आठ मार्च को होने वाले सिपाही भर्ती परीक्षा की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा दो पाली में होगी तथा इसके लिए बेगूसराय में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 19309 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 10 से 12 बजे के प्रथम पाली की परीक्षा में 9655 तथा द्वितीय पाली में दो से चार बजे तक होने वाली परीक्षा में 9654 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा की अंतिम तैयारी को लेकर शुक्रवार को कारगिल विजय सभा भवन में संयुक्त ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग में सभी केंद्राधीक्षक, प्रेक्षक, जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी एवं एडीएम उपस्थित थे। डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि कदाचार मुक्त, स्वच्छ और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। 11 उड़नदस्ता टीम एवं पांच जोनल मजिस्ट्रेट सह समन्वय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं ।
परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले से लेकर एक घंटा बाद तक केंद्राधीक्षक एवं वीक्षक भी मोबाइल नहीं रखेंगे। बगैर फोटो पहचान पत्र के परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को डिजिटल रूप से बाएं अंगूठे का निशान लगाना और फोटो खिंचवाना होगा। परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र भी साथ नहीं ले जाएंगे। परीक्षा केंद्र परिसर में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक वस्तु लेकर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। 24 परीक्षार्थी पर एक वीक्षक तथा 125 परीक्षार्थी एक अतिरिक्त वीक्षक को तैनात किया गया है।
दो परीक्षार्थी के बीच कम से कम तीन फीट की दूरी रहेगी। सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट सह प्रेक्षक तैनात किए गए हैं तथा इनकी उपस्थिति में प्रश्न पत्र का बॉक्स खोला जाएगा। उड़नदस्ता टीम लगातार भ्रमण करेंगे , सदर एसडीओ एवं सदर डीएसपी को विधि व्यवस्था का संपूर्ण प्रभार दिया गया है। यातायात नियंत्रण की जिम्मेवारी ट्रैफिक डीएसपी को दी गई है।
यह खबर भी पढ़े: लालू को चूहा कहने पर सदन में भड़कीं राबड़ी, सीधे PM मोदी को ले लिया निशाने पर
यह खबर भी पढ़े: दिल्ली में कोरोना वायरस का एक ओर मामला, संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 31
जयपुर में प्लॉट मात्र 289/- प्रति sq. Feet में बुक करें 9314166166
from Career News https://ift.tt/3cDRb9u

Post a Comment
Post a Comment