
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (coronavirus) के प्रकोप को देखते हुए विभिन्न सरकारी सलाह और कई स्थानों पर धारा 144 लागू होने की वजह से राजस्थान यूनिवर्सिटी (rajasthan university) ने अपनी सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। हालांकि आज सुबह 7 से 10 बजे की पारी में परीक्षा हुई, लेकिन विद्यार्थी कम ही आए। कोरोना के डर से आज परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा देने ही नहीं आए।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने आदेश जारी कर किया है। इस आदेश के मुताबिक गुरुवार सुबह 11 बजे से होने वाली परीक्षा नहीं हो सकेगी। साथ ही 31 मार्च तक विश्वविद्यालय की सैद्धांतिक और प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित रहेंगी। नई परिवर्तित तिथियों की घोषणा विश्वविद्यालय जल्द विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी करेगा।
इस बीच कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन्स और कई स्थानों पर धारा 144 लागू होने के चलते फिलहाल यह परीक्षा 31 मार्च 2020 तक स्थगित कर दी गई है। नवीनतम अपडेट वेबसाइट: https://www.uniraj.ac.in/ पर देखे जा सकते हैं।
यह खबर भी पढ़े: कोरोना के 7 मामले सामने आने के बाद हाई अलर्ट जारी, मुख्यमंत्री ने बुलाई आपातकालीन बैठक
जयपुर में प्लॉट मात्र 289/- प्रति sq. Feet में बुक करें 9314166166
from Career News https://ift.tt/2UiS6E5


Post a Comment
Post a Comment