
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVNL) ने असिस्टेंट इंजीनियर, अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर, फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स आदि के पदों पर वैकेंसी निकाली है। बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से करीब 353 पदों पर नियुक्तियां करेगा। इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 6 अप्रैल 2020 तक आवेदन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि फीस जमा की आखिरी तारीख 8 अप्रैल 2020 निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uprvunl.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता- जो उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और इंटरव्यू को क्लियर करना होगा। अलग अलग पदों के लिए उम्मीदवारों कि शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित कि गई है।
रिक्ति विवरण:
कुल रिक्त पदों की संख्या- 353
रिक्त पदों का नाम- असिस्टेंट इंजीनियर, अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर, फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स आदि।
आयु सीमा- इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष तक के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क- अनारक्षित श्रेणी और अन्य पिछड़ा वर्ग जाति सूची के आवेदकों को 1000 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति श्रेणी के आवेदकों को 700 रुपये जमा करने होंगे।
चयन प्रक्रिया- इन पदों पर चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uprvunl.org पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर "click here to apply for AE, AO, ARO..." लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद "I agree" पर क्लिक करें।
- अब अपना फॉर्म भरें।
- पेमेंट करके फॉर्म सबमिट कर दें।
यह खबर भी पढ़े: पुलिस विभाग में चालक के रिक्त पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई
यह खबर भी पढ़े: मिशन "कमल" का डर, एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेसी विधायक
जयपुर में प्लॉट मात्र 289/- प्रति sq. Feet में बुक करें 9314166166
from Career News https://ift.tt/2IBmaFJ

Post a Comment
Post a Comment