
भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। उत्तराखंड के विद्यालयों में शिक्षकों के 6 हजार 318 पद रिक्त हैं। इनमें से 3 हजार 810 पद प्रवक्ता और 2 हजार 508 पद सहायक अध्यापक (एलटी) के हैं। सरकार का कहना है कि रिक्त पदों पर गेस्ट टीचर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू है।
टिहरी के भाजपा विधायक धन सिंह नेगी के सवाल के लिखित जवाब में विद्यालयीय शिक्षा मंत्री डा. अरविंद पाण्डेय ने जानकारी दी कि राज्य में प्रवक्ता के कुल 12 हजार 495 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 8 हजार 685 पदों पर शिक्षक कार्यरत हैं। शेष 3 हजार 810 पद रिक्त हैं। इसी प्रकार सहायक अध्यापक (एलटी) के 17 हजार 788 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 15 हजार 280 पदों पर शिक्षक नियुक्त हैं जबकि अन्य 2 हजार 508 पद खाली पड़े हुए हैं।
उन्होंने बताया कि विद्यालयों में पठन-पाठन अवरुद्ध न हो, इसके लिए शिक्षकों के रिक्त पदों पर गेस्ट टीचर नियुक्त किए जा रहे हैं। नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जिलेवार गेस्ट टीचरों की सूची जारी की जा रही है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि गेस्ट टीचर रिक्त पदों पर तब तक बने रहेंगे, जब तक कि उनमें स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो जाती है। प्रवक्ता और एलटी ग्रेड के कुछ पदों पर सीधी भर्ती से शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग की ओर से अधीनस्थ चयन आयोग को अधियाचन भेजा जा चुका है।
राज्य में जिलावार रिक्त पदों की संख्या-
जिला प्रवक्ता सहायक अध्यापक (एलटी)
नैनीताल 211 144
ऊधमसिंहनगर 122 269
अल्मोड़ा 599 224
पिथौरागढ़ 579 320
बागेश्वर 250 141
चम्पावत 239 107
पौड़ी 551 305
टिहरी 472 279
चमोली 417 249
रुद्रप्रयाग 258 145
उत्तरकाशी 124 162
देहरादून 132 073
हरिद्वार 064 090
इन रिक्तियों का हवाला देते हुए मंत्री ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विलीनीकरण के बाद गढ़वाल मंडल में 259 एवं कुमाऊं मंडल में 69 (कुल 328 पद) सहायक अध्यापक (एलटी) के पद अधिसंख्य हैं।
यह खबर भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो दिल्ली हिंसा की न्यायिक जांच : ममता बनर्जी
यह खबर भी पढ़े: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी सफल
जयपुर में प्लॉट मात्र 289/- प्रति sq. Feet में बुक करें 9314166166
from Career News https://ift.tt/39lkYSt

Post a Comment
Post a Comment