
जोधपुर। प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा (आठवीं बोर्ड) की परीक्षा प्रदेशभर में 12 मार्च से शुरू होगी और 23 मार्च तक चलेगी। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं बीकानेर की ओर से इस परीक्षा की रोल लिस्ट और रोल नंबर जारी कर दिए गए है।
विद्यार्थी स्कूलों के माध्यम से प्रवेश पत्र ले सकते है। सरकारी स्कूलों के रोल नंबर शाला दर्पण पोर्टल पर और निजी स्कूलों के रोल नंबर प्राइवेट स्कूल पोर्टल पर ऑनलाइन जारी किए गए हैं। विद्यार्थियों की नामांक सूची संबंधित परीक्षा केन्द्र स्कूल लॉगइन आईडी पासवर्ड से निकाल सकते हैं। इसी प्रकार रोल नंबर भी निकाले जाएंगे। परीक्षा सभी जिलों में डाइट के माध्यम से कराई जाएगी।
परीक्षा दोपहर दो से शाम 4.30 बजे तक होगी। 12 मार्च को पहला पेपर अंग्रेजी का होगा। वहीं प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (पांचवी बोर्ड) परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी जो 3 अप्रेल तक चलेंगी। परीक्षा दोपहर 1 से 3.30 बजे तक होगी।
यह खबर भी पढ़े: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पहुंचे अयोध्या, विरोध करने वाले संत तथा हिन्दू महासभा के नेता नजरबंद
यह खबर भी पढ़े: महिला दिवस पर ताजमहल सहित एएसआई के सभी स्मारकों में महिलाओं का प्रवेश होगा निशुल्क
जयपुर में प्लॉट मात्र 289/- प्रति sq. Feet में बुक करें 9314166166
from Career News https://ift.tt/39CXWqw

Post a Comment
Post a Comment