
नई दिल्ली। ऑनलाइन ऑर्डर में उछाल से निपटने के लिए ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी अमेजन अमेरिका में 100,000 गोदाम और डिलीवरी श्रमिकों को काम पर रखेगी। कोरोनो वायरस के प्रकोप के दौरान अपनी जरूरत की खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में उपभोक्ता वेबसाइटों का रुख कर रहे हैं।
अमेजन की तरह अमेरिकी सुपरमार्केट चेन अल्बर्ट्सन, क्रोगर और राले ने ऑनलाइन ऑर्डर पूरा करने के लिये ज्यादा कर्मचारियों की मांग की है। ये कंपनियां अपना रुख रेस्तरां, यात्रा और मनोरंजन व्यवसायों में लगे लोगों की ओर कर रही हैं, जो कोरोना वायरस के कारण अचानक इनके बंद होने के बाद काम की तलाश में हैं।
अमेजन ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि जब तक चीजें सामान्य नहीं हो जाती हैं और उनके पिछले नियोक्ता उन्हें वापस लेने में सक्षम नहीं होते हैं, तब तक हम उनका स्वागत करते हैं। सामान ढोने वाली बड़ी कंपनी यूनाइटेड पार्सल सर्विस इंक ने कहा कि सरकारी प्रतिबंध बढ़ने के बावजूद व्यावसायिक गतिविधियों की ट्रक सेवा और हवाई डिलीवरी अभी भी जारी है। वह अपने मौजूदा कर्मचारियों से ही बढ़ी मांग को पूरा करने में जुटा है।
कोरोना वायरस के कारण हुई सामूहिक तालाबंदी के कारण कई चीजें अमेजन और दूसरे संस्थानों पर आउट ऑफ स्टॉक हो गईं और कुछ ऑनलाइन विक्रेता उसे पहुंचाने में सामान्य से अधिक समय लगा रहे हैं।
नए कर्मचारियों को आकर्षित करने के लिए अमेजन ने अप्रैल से अमेरिकी श्रमिकों के न्यूनतम वेतन 15 डॉलर प्रति घंटे से दो डॉलर ज्यादा देने की घोषणा की है। अमेजन ने कहा कि उत्तरी अमेरिका और यूरोप में कर्मचारियों के लिए प्रति घंटा अतिरिक्त वेतन का बोझ 350 मिलियन डॉलर से अधिक होने की उम्मीद है।
यह खबर भी पढ़े: दो मासूम बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद पिता ने की खुदकुशी, परिवार में मचा कोहराम
जयपुर में प्लॉट मात्र 289/- प्रति sq. Feet में बुक करें 9314166166
from Career News https://ift.tt/2Wrntii

Post a Comment
Post a Comment