
जॉब्स डेस्क। बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission, BPSC) ने सहायक इंजीनियर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे है। बता दें कि इस भर्ती में कुल 31 असिस्टेंट इंजीनियर पदों की आवश्यकता है, इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 मार्च 2020 से पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
योग्यता- असिस्टेंट सिविल इंजीनियर की भर्ती के लिए सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
रिक्त पदों की संख्या- 31
रिक्त पदों का नाम- असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)
आयु सीमा- आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष (सरकारी मानदंडों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट होगी) निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 25 मार्च 2020
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 09 अप्रैल 2020
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 31 मार्च 2020
- आयोग कार्यलय में स्पीड पोस्ट/ निंबंधित डाक से आवेदन की हार्ड कॉपी एवं सभी प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि- 16 अप्रैल 2020 शाम 5 बजे तक
वेतन- उम्मीदवारों को लेवल-9 के तहत 5400 रुपए ग्रेड पे पर रखा जाएगा।
फीस- बिहार में आरक्षित कैटेगरी से यानी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या दिव्यांग या महिला उम्मीदवार हैं तो 200 रुपए परीक्षा शुल्क चुकाना होगा। अन्य सभी आवेदकों के लिए परीक्षा शुल्क 750 रुपए है।
चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया- इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 मार्च 2020 से पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
यह खबर भी पढ़े: 10वीं पास के लिए HCL में सरकारी नौकरी पाने का मौका, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
जयपुर में प्लॉट मात्र 289/- प्रति sq. Feet में बुक करें 9314166166
from Career News https://ift.tt/2TTR80U

Post a Comment
Post a Comment