
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए विभिन्न सरकारी सलाह और कई स्थानों पर धारा 144 लागू होने की वजह से भारतीय वायुसेना ने 19-23 मार्च 2020 तक होने वाली एयरमैन भर्ती की परीक्षा अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी है।
वायुसेना के प्रवक्ता ने बताया कि एयरमैन भर्ती के लिए निर्धारित टेस्ट (01/2020) ई-परीक्षा 19 मार्च से 23 मार्च तक 86 शहरों में आयोजित की गई थी। इस बीच कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन्स और कई स्थानों पर धारा 144 लागू होने के चलते फिलहाल यह ई-परीक्षा अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक स्थगित कर दी गई है। नवीनतम अपडेट वेबसाइट: www.airmenselection.cdac.in पर देखे जा सकते हैं।
यह खबर भी पढ़े: राज्यपाल से फिर मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, नियुक्ति और तबादलों को लेकर सौंपा ज्ञापन
जयपुर में प्लॉट मात्र 289/- प्रति sq. Feet में बुक करें 9314166166
from Career News https://ift.tt/2TYsXj1

Post a Comment
Post a Comment