कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए राज्य में स्कूल, कॉलेज और बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कोरोना वायरस (coronavirus) को लेकर सीएमओ (CMO)में बैठक ली। बैठक में स्कूल, कॉलेज और बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि कोरोना वायरस को लेकर अगले आदेश तक सभी स्कूल, कॉलेज और बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। यह COVID19 के प्रसार को शामिल करने के हमारे प्रयासों के हिस्से के रूप में किया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि मेरी सभी से अपील एडवाइजरी के मुताबिक समान रूप से पालना करें। COVID19 के प्रसार को रोकने के लिए पब्ल्कि मुवमेंट से बचें ताकि इस वायरस का प्रसार नहीं हों।

आपको बात दें कि गत रात को मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए प्रथम चरण में 31 मार्च तक धारा 144 लागू किए जाने के निर्देश दिए। जिला मजिस्टे्रट एवं उपखण्ड अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का पूरा प्रयास है कि प्रदेश के नागरिक इस महामारी के संक्रमण से बचे रहें। उन्होंने कहा कि मंदिर, मस्जिद सहित अन्य धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को एकत्र नहीं होने की सलाह दी जाए।

राजस्थान विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित-
राजस्थान विश्वविद्यालय ने भी परीक्षाएं 31 मार्च तक निरस्त कर दी हैं। हालांकि सुबह 7 से 10 बजे की पारी में परीक्षा देने विद्यार्थी कम ही आए। कोरोना के डर से आज परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा देने ही नहीं आए। इस पर कुलपति प्रो.आर.के.कोठारी ने बताया कि आज की परीक्षा में भी यदि उपस्थिति कम रही तो उसकी समीक्षा कर परीक्षा फिर से कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत से कम उपस्थिति पर परीक्षा होगी। सभी परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित की गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रेक्टिकल परीक्षा भी निरस्त कर दी गई हैं।

यह खबर भी पढ़े: राजस्थान विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित, आदेश जारी

जयपुर में प्लॉट मात्र 289/- प्रति sq. Feet में बुक करें 9314166166



from Career News https://ift.tt/3deG5YP

Post a Comment