कोरोना वायरस के चलते आईआईटी ने बढ़ाई पीजी में आवेदन की अंतिम तिथि

नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रकोप को देखते हुए पीएचडी और पीजी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

आईआईटी दिल्ली के प्रवक्ता शिव यादव ने शुक्रवार को बताया कि 2020-21 शैक्षणिक सत्र में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू हुई थी। उस समय भारतीय उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च थी। अंतरराष्ट्रीय उम्मीदवारों के लिए यह 31 मार्च थी। अब इस तारीख को दोनों ही श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए बढ़ा दी गई है।

यह खबर भी पढ़े: लॉक डाउन की वजह से विधायक ने खोला रोटी बैंक, कॉल करने पर पहुंचेगा लंच पैकेट

जयपुर में प्लॉट मात्र 289/- प्रति sq. Feet में बुक करें 9314166166



from Career News https://ift.tt/2UEq4TR

Post a Comment