
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में जारी है, देश में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इसकी वजह से जहां पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया है। वहीं तमाम बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाएं भी रद्द होती जा रही हैं। इसी कड़ी में कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट 10 मई को होना था जिसे अभी टाल दिया गया है। अब यह एग्जाम 24 मई को दोपहर बाद 3 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक होगा। इस एग्जाम का आयोजन नैशनल लॉ यूनिवर्सिटी का कंसॉर्टियम करता है।
दरअसल, नीट और जेईई मेन्स परीक्षा के बाद अब क्लैट यानी कि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) को स्थगित कर दिया गया है। देश भर के लॉ कॉलेजों के ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोगाम्स में दाखिला देने वाली यह परीक्षा पहले 10 मई को आयोजित होनी थी लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिा गया है। इसके मुताबिक अब यह परीक्षा 24 मई को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
बता दें कि देश भर की 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट लॉ कोर्सेज में दाखिले के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। एग्जाम पैटर्न में भी थोड़ा बदलाव किया गया है। पहले 200 से सवाल पूछे जाते थे जिसे घटाकर अब 150 कर दिया गया है। परीक्षा की अवधि वही दो घंटे रहेगी। इस परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाता है यानी पेन-पेपर मोड में। इसमें प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 फीसदी अंक काट लिए जाएंगे।
परीक्षा में सवाल 12वीं स्तर के पूछे जाएंगे, क्योंकि परीक्षा में बारहवीं के बाद छात्र बैठ सकते हैं। पीजी प्रोग्राम के लिए कुल 100 सवाल होंगे जिनके लिए 1-1 नंबर आवंटित होंगे और 25-25 नंबरों के 2 सब्जेक्टिव क्वेस्चन पूछे जाएंगे। वहीं, अगर अब तक स्थगित हुई परीक्षाओं की बात करें तो जेईई मेन, नीट, सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं, यूजीसी नेट सहित कई परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इन परीक्षाओं के आधार पर करीब 45 लाख से अधिक छात्र परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं।
क्लैट 2020 परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से ही किया जा रहा है। पहले इस परीक्षा को ऑनलाइन आयोजित करने की बात उठी थी लेकिन अब इसे ऑफलाइन ही आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में इंगलिश भाषा, सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटिव टेक्निक्स, लीगल रीजनिंग आदि शामिल होंगे। एलएलएम ऐडमिशन टेस्ट के लिए अब उन्ही आवेदकों को सफल माना जाएगा जिनके टेस्ट में न्यूनतम 40 फीसदी (SC, ST और PWD के 35%) अंक हैं। इस पेपर में कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। बता दें कि यूजी और पीजी दोनो ही टेस्ट में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।
यह खबर भी पढ़े: ईरान में कोरोना खत्म करने की इस अफवाह से 300 लोगों ने गवाई जान
यह खबर भी पढ़े: Corona Virus: न्यूजीलैंड क्रिकेटर ने सेल्फ आइसोलेशन के दौरान बनाया Kovid-19 पर गाना, देखिए VIDEO
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Career News https://ift.tt/3aorGri

Post a Comment
Post a Comment