
नई दिल्ली। देश और दुनिया भर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, रायपुर (Chhattisgarh Professional Examination Board, Raipur) की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 (TET-2020) को स्थगित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया हुआ है वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा की डिटेल चेक कर सकते है।

बोर्ड ने नोटिस जारी कर नोवल कोरोना वायरस (COVID19) के संक्रमण से बचाव के लिए राज्य में 31 मार्च 2020 तक शिक्षण संस्थाओं को बंद रखने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि इस बार परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 मार्च को जारी होने थे। इस परीक्षा का आयोजन 22 मार्च 2020 को किया जाना था। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जानी थी। पहले पेपर में सफल होने वाले उम्मीदवार कक्षा एक से 5 तक पढ़ाने के लिए पात्र होंगे। वहीं दूसरे पेपर में सफलता पाने वाले उम्मीदवार कक्ष 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए पात्र माने जायेगे।
ऐसे करे एडमिट कार्ड डाउनलोड-
सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in/ पर जाएं।
वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर सबमिट करें।
जिसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
एडमिट कार्ड का प्रिंट ऑउट निकाल ले।
यह खबर भी पढ़े: सरकारी नौकरी: केंद्र सरकार इन विभागों में जल्द ही 4 लाख 76 हजार खाली पदों को भरेगी
जयपुर में प्लॉट मात्र 289/- प्रति sq. Feet में बुक करें 9314166166
from Career News https://ift.tt/38SBwQC

Post a Comment
Post a Comment