
नई दिल्ली। केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 (सीटेट) परीक्षा आवेदन के लिए Registration की आज अंतिम तारीख है बता दे कि आज राद 11.59 बजे तक परीक्षा के लिए सीटेट की ऑफिशल वेबसाइट ctet.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन के बाद ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि 13 मार्च 2020 दोपहर 3.30 बजे तक निर्धारित की गई है।
सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे, जबकि पेपर -2 में सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।
अगर आपने इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है तो आप सीटेट की ऑफिशल वेबसाइट: ctet.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया 17 मार्च 2020 से 24 मार्च 2020 तक चलेगी। सीटेट परीक्षा के ऐडमिट कार्ड जून के पहले हफ्ते में जारी कर दिए जाएंगे वहीं CTET Exam 2020 का आयोजन 5 जुलाई 2020 को किया जाएगा।
बता दें कि 5 जुलाई को सीटेट परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट में पेपर 1 का आयोजन किया जाएगा। जो सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी वहीं दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2 बजे से दोपहर 4.30 बजे तक किया जाएगा। दोनो ही पेपर के लिए 2.30 घंटे का समय मिलेगा।
यह खबर भी पढ़े: कोरोना का कहर जारी, चीन में मृतकों की संख्या हुई 3,119, संक्रमित लोगों की संख्या 80,735 पहुंची
यह खबर भी पढ़े: सात समंदर पार कर लंदन से चुनाव में नीतीश को टक्कर देने आई जदयू नेता की बेटी, खुद को बताया सीएम कैंडिडेट
जयपुर में प्लॉट मात्र 289/- प्रति sq. Feet में बुक करें 9314166166
from Career News https://ift.tt/3cLhs5R

Post a Comment
Post a Comment