RHC recruitment 2020: 1760 क्लर्क एवं अन्य पदों की वेकेंसी के लिए यहाँ करें आवेदन

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय में कनिष्ठ न्यायिक सहायक (junior judicial assistant), राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक विधिक सेवा प्राधिकरणों (तालुका विधिक सेवा समितियों एवं स्थाई लोक अदालतों सहित) में कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) तथा राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी व राजस्थान के जिला अदालतों में लिपिक ग्रेड द्वितीय (Clerk Grade-II) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2020 का आयोजन कराने का विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। इस भर्ती में कुल 1760 रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है, जिनमें से 1127 रिक्तियां क्लर्क पदों के लिए हैं, 367 रिक्तियां जूनियर असिस्टेंट के लिए और 268 रिक्तियां जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पदों के लिए हैं। 

शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक व कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी रखता हो।

रिक्त पदों का नाम- क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट, कनिष्ठ न्यायिक सहायक

रिक्तियों की कुल संख्या- 1760 

आयु सीमा- इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण तिथियां-

  • आवेदन प्रारंभ होने की तिथि- 30 मैच 2020
  • आवेदन की आखिरि तिथि- 27 अप्रेल 2020
  • शुल्क जमा की अंतिम तिथि- 28 अप्रैल 2020

आवेदन फार्म शुल्क विवरण- सामान्य वर्ग के लिए 500 /- रुपया,  अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए भी 500 /- रुपया तथा अनु. जाति / अनु. जनजाति के लिए 300 /- रुपया फीस है।

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और कंप्यूटर पर टाइप-राइटिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन- राजस्थान हाईकोर्ट में भर्ती के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट: https://hcraj.nic.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 

यह खबर भी पढ़े: लॉक डाउन में दिल्ली के सभी बाजार 31 मार्च तक रहेंगे बंद, अगले 9 दिनों तक नहीं होगी कोई व्यावसायिक गतिविधियां

जयपुर में प्लॉट मात्र 289/- प्रति sq. Feet में बुक करें 9314166166



from Career News https://ift.tt/2Utb8I7

Post a Comment