लाॅकडाउन के बीच शैक्षिक गतिविधियों को पटरी पर लाने में जुटा सीसीएसयू

मेरठ। लाॅकडाउन के कारण पटरी से उतरी शैक्षिक प्रक्रिया को पटरी पर लाने के लिए चौधरी चरण सिंह विवि के कुलपति ने बड़ी पहल की है। पहले चरण में विवि से संबद्ध काॅलेजों के प्रधानाचार्यों से जूम ऐप के जरिए बात करके शैक्षिक गतिविधियों को ऑनलाइन संचालित करने के निर्देश दिए। अब विवि परिसर के शिक्षकों से ऑनलाइन रूबरू होकर शैक्षिक गतिविधि चलाने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते तीन मई तक लाॅकडाउन बढ़ा दिया है। इस दौरान शैक्षिक संस्थान भी बंद रहेंगे। लाॅकडाउन के कारण सभी स्कूल-काॅलेजों की गतिविधियां छप हो गई है। स्कूलों में तो ऑनलाइन शिक्षण शुरू हो गया है। अब चैधरी चरण सिंह विवि ने अपनी शैक्षिक गतिविधियों को ऑनलाइन संचालित करने का फैसला किया है।

विवि परिसर और काॅलेजों के कई शिक्षक ऑनलाइन ढंग से छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे हैं। विवि के कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने अब ऑनलाइन ही विवि के अगले सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराने, मौजूदा सत्र की बची हुई मुख्य परीक्षाएं कराने पर विचार करना, सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षाओं को कराने के लिए विवि से संबद्ध काॅलेजों के प्रिंसिपल से जूम ऐप के जरिए बातचीत की है

विवि के प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र गुप्ता ने बताया कि अब विवि परिसर के शिक्षकों को भी पाठ्यक्रम पूरा कराने, सेमेस्टर परीक्षाएं कराने और अन्य शैक्षिक गतिविधियों के बारे में बताने के लिए वाट्सअप ग्रुप बनाया गया है। इनमें विवि के लगभग 150 नियमित शिक्षक शामिल किए गए है। व्हाट्सएप के साथ ही जूम ऐप के जरिए कुलपति जल्दी ही शिक्षकों से रूबरू होंगे। इससे शैक्षिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जाएगा।



from Career News https://ift.tt/2RCSvkc

Post a Comment