
गोपेश्वर। लाॅक डाउन की अवधि में चेज हिमालय और पहाडी ट्रैवलर की ओर से अग्रणी विकास समिति के सहयोग से ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 16 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चली ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता में कुल 185 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें अंजलि पडियार की मधुबनी पेंटिंग को 3645 अंक मिले। उसे प्रथम पुरस्कार के रूप में 1501 रुपये व प्रमाण पत्र दिया गया।
द्वितीय स्थान पर सुमित राणा की पहाडन पेंटिंग तृतीय स्थान पर नरैन शैली की शाहजहां पेंटिंग रही। एडिटर की पसंद में योगेश सिंह भंडारी की ईजा की रसोई पेंटिग और चंदन आर्य की द हंगर पेंटिंग को पुरस्कृत किया गया। चेज हिमालय के प्रबंधक विमल मलासी, पहाडी ट्रैवलर्स के ब्लाॅगर आदित्य शाह और अग्रणी विकास समिति के संयोजक अविनाश मलासी ने बताया की लाॅकडाउन में ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों नें बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा दिखाई। इससे पहले पहाडी ट्रैवलर्स की ओर से ऑनलाइन फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
यह खबर भी पढ़े: क्वॉरेंटाइन में रखी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर से भाग कर की थी कोर्ट मैरिज
यह खबर भी पढ़े: सरकार से सम्मान न मिलने पर दुखी हैं 'रामायण' के राम, ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Career News https://ift.tt/3cQPGo0

Post a Comment
Post a Comment