
गुना। लॉक डाउन में कारोबार और काम-धंधे बंद पड़े हैं। कोरोना से बचाव के लिए लोग घरों में है। ऐसे समय में निजी स्कूल संचालक अभिभावकों की जेब खाली करने से बाज नहीं आ रहे। अभिभावकों पर एक साथ तीन महीने की शुल्क जमा करने का दबाव बना रहे हैं। इस मामले को लेकर एक बड़े निजी स्कूल की शिकायत अभिभावकों ने कलेक्टर से की है।
शिकायत में बताया गया है कि स्कूल ने 10 अप्रैल तक फीस जमा कराने को कहा है। स्कूल प्रबंधन तीन महीने की एक साथ ऑनलाइन फीस जमा करा रहा है। इससे अभिभावक परेशान हैं। लॉक डाउन में जहां कारोबार और लोगों के काम-धंधे बंद हैं। ऐसे में स्कूलों द्वारा कोई राहत नहीं दी जा रही। अभिभावकों ने कलेक्टर एस विश्वनाथन से इन स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की है, ताकि लॉक डाउन में छुटकारा मिल सके।
अप्रैल में शुरू नहीं हो पाया सत्र
इस साल कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी लॉक डाउन की वजह से अप्रैल से नया सत्र शुरू नहीं हो पाया। 15 अप्रैल से क्या स्थिति रहेगी, यह भी स्पष्ट नहीं है। निजी स्कूलों के साथ सरकारी स्कूलों का सत्र भी अप्रैल से आरंभ नहीं हो पाया। 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी पूर्ण नहीं हो सकीं। लॉक डाउन के बाद परीक्षा कराई जाएगी।
यह खबर भी पढ़े: सांसद संजय सिंह ने की डोनाल्ड ट्रंप के बयान की कड़ी निंदा
from Career News https://ift.tt/3e3pvLY

Post a Comment
Post a Comment