CBSE Board ने शुरू की 10 वीं और 12 वीं के एग्जाम की तैयारी, जानिए किसे मिलेगा बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रवेश

डेस्क। केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Board) की ओर से डेटशीट का इंतजार कर रहे बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर है। दरअसल सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि बोर्ड की बची हुईं परीक्षाएं कैंसिल नहीं की जाएंगी। 

school

देश भर में चल रहे लॉकडाउन खुलने के बाद परीक्षाएं कराई जाएंगी। यह बात बोर्ड से जुड़े एक अधिकारी ने कही है। सीबीएसई बोर्ड (CBSE) के अधिकारी ने बताया कि स्‍थगित परीक्षाओं को रद्द किए जाने की कोई संभावना नहीं है।

school

गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड के एग्जाम चल रहे थे कि बीच में ही कोरोना वायरस आ गया। इसकी वजह से देशभर में लॉकडाउन करना पड़ा। लॉकडाउन की वजह से एग्जाम बीच में ही अटक गए जिसकी वजह से रिजल्ट भी जारी नहीं किया जा सकता है। पहले लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म होना था लेकिन इसे 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 

school

सीबीएसई बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं के स्टूडेंट्स को छोड़कर सभी को बिना एग्जाम के अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड ने भी कुछ ऐसे सब्जेक्ट्स की लिस्ट तैयार की है जिनके एग्जाम देने हैं। अब स्टूडेंट्स को 10वीं 12वीं में भी सभी सब्जेक्ट्स के एग्जाम नहीं देने हैं।

school

बोर्ड ने यह स्‍पष्‍ट कर दिया है कि उत्‍तरी दिल्‍ली में फैली सांप्रदायिक हिंसा के चलते जिन इलाकों में परीक्षाएं नहीं हो सकी हैं वहां अब सभी विषयों की परीक्षाएं कराने के बजाय केवल जरूरी विषयों की परीक्षाएं कराई जाएंगी। 

प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन

 

बोर्ड ने इसके संबंध में 29 विषयों की लिस्‍ट भी जारी की है। परीक्षा की तिथियों की घोषणा लॉकडाउन खत्‍म होने के बाद की जा सकती है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने माध्यमिक और उच्‍चतर माध्यमिक स्कूलों के लिए करिकुलम जारी कर दिया है।

यह खबर भी पढ़े: जब राम ने मिलाया था रावण से हाथ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये पुरानी तस्वीर

यह खबर भी पढ़े: COVID-19: पानी की बोतल से भी कम हुए कच्चे तेल के दाम, जानिए भारत को कितना मिलेगा इसका फायदा?



from Career News https://ift.tt/34PLkuv

Post a Comment