
लखनऊ। यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों के क्लास 6, 7, 8, 9 व 11 के स्टूडेंट्स को अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश से यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त लगभग 27 हजार स्कूलों में पढ़ रहे लगभग 70 लाख स्टूडेंट्स को इसका लाभ मिलेगा।
Students of 6th, 7th, 8th, 9th & 11th standard of schools affiliated to 'Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad' (UP Board) to be promoted to the next standard, in view of #COVID19 pandemic: Aradhana Shukla, Principal Secretary, Secondary Education Department pic.twitter.com/13lc5sfgQO
— ANI UP (@ANINewsUP) April 13, 2020
आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन के कारण असाधारण परिस्थितियां पैदा हुई हैं। लिहाजा शैक्षिक सत्र को नियमित करने के लिए विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाए। प्रदेश में यूपी बोर्ड के 27 हजार स्कूलों में 2000 सरकारी और 4500 सहायताप्राप्त स्कूल हैं। बाकी निजी स्कूल हैं।

ज्यादातर स्कूलों में यूपी बोर्ड परीक्षा के कारण गृह परीक्षाएं बाकी थीं या चल रही थीं। जहां खत्म भी हो गई थीं वहां अभी कॉपियां चेक नहीं हो पाई थीं। अभी चूंकि यूपी बोर्ड की कक्षा 10 व 12 वीं की कॉपियां भी चेक नहीं हो पाई हैं लिहाजा लॉकडाउन खुलते ही बोर्ड का रिजल्ट निकालना विभाग की पहली प्राथमिकता होगी।
प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन
आराधना शुक्ला ने बताया कि ज्यादातर स्कूलों में यूपी बोर्ड एग्जाम के कारण होम एग्जाम बाकी थे या चल रहे थे। जहां एग्जाम हो भी गए थे वहां कॉपियां नहीं चेक हुई थीं। लॉकडाउन खुलते ही बोर्ड का रिजल्ट निकालना विभाग की प्राथमिकता होगी।
यह खबर भी पढ़े: Corona effect: NASA ने शेयर की भारत की चौकाने वाली तस्वीर, जिसे कोई नहीं रोक पाया, उसे कोरोना ने रोक दिया
यह खबर भी पढ़े: COVID-19 पर WHO की चेतावनी, कहा- तमाम देश सतर्क हो जाये और कोई गलती न करे, क्योंकि पीछा नहीं छोड़ने वाला Corona
from Career News https://ift.tt/2Kt8L3m

Post a Comment
Post a Comment