
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने गुरुवार को घोषणा की है कि जब तक लॉक डाउन रहेगा तब तक माध्यमिक परीक्षा के रिजल्ट घोषित नहीं किए जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि मई महीने के अंत तक संभवतः माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित किए जाएं। दरअसल केंद्र सरकार ने इस बात का संकेत दिया है कि तीन मई के बाद धीरे-धीरे लॉक डाउन शिथिल होगा।
हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में 21 मई तक पाबंदी बरकरार रखने का संकेत दिया है। शिक्षा विभाग ने 10 जून तक स्कूलों को बंद रखने की घोषणा पहले ही कर दी है। अब गुरुवार को पार्थ चटर्जी ने कहा कि जैसे ही लॉक डाउन खत्म होगा, तुरंत माध्यमिक का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं जांच की जा चुकी हैं और फिलहाल नंबर जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
लॉक डाउन खत्म होने के बाद जैसे ही हालात सामान्य होंगे, माध्यमिक का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि फरवरी में जब परीक्षा खत्म हुई उसके बाद मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका की जांच का काम पूरा हो चुका है। केवल नंबर जोड़ा जाना बाकी है जिसमें बहुत अधिक समय नहीं लगेगा।
10 जून के बाद हो सकती है उच्च माध्यमिक परीक्षा -
घोषणा में शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा है कि 10 जून तक अगर हालात सामान्य हो गए तो उच्च माध्यमिक बाकी की परीक्षाएं भी हो जाएंगी। दरअसल लॉक डाउन के कारण उच्च माध्यमिक की तीन परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। इस बारे में शिक्षा मंत्री ने कहा कि 10 जून तक स्कूल बंद रखे गए हैं। उसके बाद उच्च माध्यमिक की बाकी तीन परीक्षाओं के लिए समय सारणी की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सारी प्रक्रिया मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राय मशविरा के बाद ही शुरू होगी। कॉलेजों के सेमेस्टर के बारे में भी अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा।
यह खबर भी पढ़े: सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे ऋषि कपूर, ट्विटर पर अंतिम शब्द थे 'जय हिंद'
यह खबर भी पढ़े: भगोड़ों से कर्ज वसूलने के लिए नियमों में किया जाए जरूरी परिवर्तन- चिदंबरम
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Career News https://ift.tt/2KMSkiu

Post a Comment
Post a Comment