Lockdown: परीक्षाओं को लेकर कॉलेज विद्यार्थी असमंजस, रद्द करने का कोई फैसला नहीं

मुंबई। महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण विश्वविद्यालय व कॉलेज की परीक्षाएं नहीं हो पाई हैं। परीक्षाओं को लेकर कॉलेज विद्यार्थी असमंजस में हैं। हालांकि राज्य शिक्षा विभाग की ओर से साफ किया गया है कि परीक्षाएं रद्द नहीं की गई हैं। प्रदेश में कोराना वायरस के हालात को देखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का निर्देश मिलते ही परीक्षाओं के बारे में निर्णय लिया जाएगा। 

उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने विद्यार्थियों को सचेत किया है कि वे गलत सूचनाओं और अफवाहों पर विश्वास न करें। परीक्षाएं रद्द करने पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। सामंत ने बताया कि लॉकडाउन के कारण वर्तमान में ऑनलाइन शिक्षा पर अमल किया जा रहा है। फिलहाल ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित करने के संबंध में भी कोई फैसला नहीं हुआ है। छात्रों को समय-समय पर परीक्षा के बारे में सूचित किया जाएगा। पूरा ध्यान रखा जाएगा कि कोई भी विद्य़ार्थी परीक्षा से वंचित न रह जाए।

सामंत ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी गैर-कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बातचीत की। विश्वविद्यालय परीक्षाओं को लेकर गठित की गई समिति की समीक्षा की गई। उच्च शिक्षा मंत्री सामंत के मुताबिक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश के सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को लेकर एक समिति की नियुक्ति की है। समिति की रिपोर्ट पर अभी फैसला लंबित है। आयोग से दिशा-निर्देश मिलने के बाद समिति की रिपोर्ट पर तत्काल निर्णय लिया जाएगा। सभी विश्वविद्यालय अपने-अपने स्तर पर परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयारी कर रखी है।

यह खबर भी पढ़े: अर्णब मामला: सोनिया गांधी पर सवाल उठाने वाला कांग्रेसी नेता पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

यह खबर भी पढ़े: कोटा में फंसे छ्त्तीसगढ़ के 3000 छात्रों को लाने के लिए बसें रवाना



from Career News https://ift.tt/3cPMZCP

Post a Comment