
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा गठित पैनल के सुझावों के पक्ष में नहीं है। संगठन का कहना है कि पैनल के ऑनलाइन परिक्षाओं के सुझाव छात्रहित में नहीं है।
एनएसयूआई सोशल मीडिया के वाइस चेयरमैन हर्ष बिसारिया ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि पैनल का सुझाव है कि परीक्षाओं के माध्यम का निर्णय विश्वविद्यालय अपने स्तर पर अपने संसाधनों का अवलोकन कर स्वयं करें। हर विश्वविद्यालय यदि इसी तरह की मनमानी करता रहा तो यह छात्रों के हित में नहीं होगा। उन्होंने इस तरह के निर्णय को बच्चों के भविष्य के साथ उपहास बताया है।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन परीक्षाओं की बात करना बेईमानी है। क्योंकि आज भी कई छात्रों के पास इंटरनेट नेटवर्क और स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है। एनएसयूआई का कहना है कि जब यूजीसी सभी विश्विद्यालयों को फंड की व्यवस्था करता है तो उसे छात्रहित को ध्यान रखते हुए ऑफलाइन परीक्षाओं का ही पक्ष रखना चाहिए। हम गांव-देहात के हर विद्यार्थी के साथ किसी भी तरह की नाइंसाफी नहीं होने देगें।
यह खबर भी पढ़े: Coronavirus Live Update Rajasthan: कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 2393, अब तक 52 लोगों की मौत
यह खबर भी पढ़े: लॉकडाउन में घरेलू हिंसा के बढ़ते मामले पर कृति सेनन ने सुनाई एक कविता
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Career News https://ift.tt/2YprViy

Post a Comment
Post a Comment