RRB JE Result 2020: RRB अजमेर ने जारी की जूनियर इंजीनियर पदों के लिए चयनित अतिरिक्त उम्मीदवारों की सूची

नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर ने केंद्रीय रोजगार सूचना संख्या 03/2018 के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गयी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पार्ट पैनल 2 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की अतिरिक्त सूची जारी कर दी है। सभी चरणों में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार अपना रोल नंबर rrbajmer.gov.in पर जारी लिस्ट में देख सकते हैं। जेई रिजल्ट से सम्बन्धित नोटिस के अनुसार कुल 48 उम्मीदवारों को पार्ट पैनल 2 के लिए अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है।

RRB अजमेर द्वारा बुधवार को जारी जेई रिजल्ट से सम्बन्धित नोटिस के अनुसार कुल 48 उम्मीदवारों को पार्ट पैनल 2 के लिए अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। इन उम्मीदवारों का चयन पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी 1), दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी 2) और फिर आयोजित किये गये डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और चिकित्सा परीक्षण के चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

अजमेर बोर्ड के नोटिस के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जल्द ही भेजे जाएंगे जो कि नियुक्ति के लिए आवश्यक औपचारिकताओं और रिक्तियों की उपलब्धता के आधार पर तय किये जाएंगे।

रेलवे ने जिन श्रेणियों के लिए जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए उम्मीदवारों चयनित किया गया है, उनमें ट्रैक मशीन, कैरेज एवं वैगन, डीजल मेकेनिकल, मेकेनिकल (वर्कशॉप), इलेक्ट्रिकल (जनरल सर्विसेस), इलेक्ट्रिकल (टीआरडी), इलेक्ट्रिकल (वर्कशॉप), एसएण्डटी/सिग्नल और एसएण्डटी/टेलीकम्यूनिकेशन शामिल हैं।

यह खबर भी पढ़े: कितना खतरनाक है कोरोना, इसके लक्षण नजर आएं तो क्या करें, जानिए Corona virus से जुड़े हर सवाल का जवाब

यह खबर भी पढ़े:क्या वाकई में मास्क बचा सकता हैं कोरोना वायरस के संक्रमण से, फेस-मास्क का इस्तेमाल करने से पहले जान ले ये बातें



from Career News https://ift.tt/3eRddab

Post a Comment