
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन जारी है। लॉक डाउन के कारण आई आर्थिक मंदी के माहौल में एक छात्र को 58 लाख रुपये का पैकेज मिला है। जादवपुर यूनिवर्सिटी में कैंपस प्लेसमेंट के दौरान करीब 85 भारतीय और मल्टी नेशनल कंपनियों ने स्टूडेंट्स को जॉब के एक से एक ऑफर दिए। यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने कहा कि पिछली प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान सर्वाधिक सैलरी पैकेज वाला ऑफर 42 लाख रुपये का था। उन्होंने कहा कि कुल चार छात्रों को 50 लाख से ज्यादा का पैकज मिला है, अभी तक 85 फीसदी स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हो चुका है।
उन्होंने कहा, 'अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग के 770 स्टूडेंट्स को जॉब मिल चुकी है।' कैंपस प्लेसमेंट में बैंकिंग, इंजीनियरिंग, एफएमसीजी से लेकर फॉर्मास्युटिकल्स क्षेत्रों से जुड़ी कंपनियां पहुंचीं. टेक्सास इंस्ट्र्यूमेंट्स, कोका कोला, सिपला, एयरबस, सीईएससी लि., मर्सिडीज बेंज, सिटी बैंक, एडीपी, सिमन और एचएसबीसी आदि कंपनियों ने स्टूडेंट्स को आर्कषक ऑफर दिए है।
उन्होंने कहा, 'महामारी या लॉकडाउन के चलते हमने अभी तक नियोक्ताओं के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं देखा है, हमें आशा है कि आगे भी ऐसा ही रहेगा।' लॉकडाउन पीरियड में भी चार बड़ी कंपनियों ने स्टूडेंट्स के इंटरव्यू लिए हैं, दो कंपनियां जॉब ऑफर दे चुकी हैं जबकि दो आने वाले दिनों में देने वाली हैं।
यह खबर भी पढ़े: लॉकडाउन-3: ग्रीन, ऑरेंज जोन में क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा? यहां जानिए A to Z
यह खबर भी पढ़े: PMJDY के तहत बैंकों को भेजी जा रही मई की किश्त : वित्तीय सेवा विभाग
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Career News https://ift.tt/3db5d24

Post a Comment
Post a Comment