Lockdown के बीच खुशखबरी: नीतिश कैबिनेट ने दी 1000 से ज्यादा सरकारी वैकेंसी को मंजूरी

पटना। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए Lockdown के बीच खुशखबरी है। बिहार सरकार कैबिनेट ने सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों को खुशखबरी दी है। राज्य के मंत्रिपरिषद ने मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SKMCH) के लिए 1039 पदों पर भर्तियों के लिए हरी झंडी दे दी है। 

job

यह भर्ती SKMCH में 652 बिस्तरों की आवश्यकता की पूर्ति के लिए की जाएगी। इसके तहत डॉक्टर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ की भर्ती की जाएगी। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SKMCH) लिए मंत्रिपरिषद ने डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ समेत अन्य के 1039 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती को मंजूरी दे दी है। 

job

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट skmedicalcollege.org पर जा सकते हैं।  अस्पताल की ओर से भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। 

job

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बिहार सरकारी की कैबिनेट बैठक के बाद प्रधान सचिव दीपक प्रसाद ने सरकार द्वारा भर्ती को दी गई मंजूरी की जानकारी दी है। दीपक प्रसाद ने बताया कि एसकेएमसीएच में 652 बेड की बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य की कैबिनेट ने 1039 अतिरिक्त प्रोफेसर्स, डॉक्टर्स, टेक्निशियन और अन्य मेडिकल स्टाफ के पदों योग्य उम्मीदवारों की भर्ती को मंजूरी दी है। 

job

बता दें कि श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज में वर्तमान समय में उपलब्ध बेड की संख्या 638 है। इसके अलावा इस अस्पताल में प्रधानमंत्री स्वास्थ सुरक्षा योजना के तहत सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, एमसीएच भवन, पीआईसीयू भवन और ट्रॉमा सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। भर्ती से जु़ड़ी लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। वेबसाइट पर इस संबंध में सारी जानकारी दी हुई है। 

job

कैबिनेट के प्रधान सचिव दीपक प्रसाद ने इस बात की भी जानकारी दी कि राज्य कैबिनेट द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान व्यावसायिक वाहन, यात्री एवं मालवाहक गाड़ियों को टैक्स जमा करने के समय को बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। 

यह खबर भी पढ़े: World/COVID-19 Udates: अब तक 2 लाख 37 हजार लोगों की जान ले चूका है Corona, संक्रमण के मामले में ब्राजील ने लिया चीन का स्थान

यह खबर भी पढ़े: 20 दिनों बाद लोगों के सामने आकर तानाशाह किम जोंग उन ने ख़ारिज की मौत की अटकलें, तस्वीरें वायरल

ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप

 



from Career News https://ift.tt/3faALH8

Post a Comment