
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संपूर्ण लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इसी बिच राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र जहां बेसब्री के साथ अपने शेष पेपरों की नई तिथियों के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं वहां लॉकडाउन और कोरोना वायरस से पैदा हुई स्थितियों के चलते राज्य में पहले से 9वीं और 11वीं कक्षा के सभी छात्रों को अगली क्लास में प्रमोट कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, इस बीच राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) के कक्षा 10वीं के छात्र ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासारा से ट्विटर पर अनुरोध करते हुए कहा 'कृपया शेष बची परीक्षाओं को रद्द कर दें और सभी बच्चों को अगली क्लास में प्रमोट कर दें।
लॉकडाउन की स्थित में हम बहुत कंफ्यूज हैं। बचे हुए पेपरों को लेकर बहुत परेशान हैं। इसके जवाब में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासारा ने कहा, 'बेटा, कंफ्यूज और परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। अपनी पढ़ाई जारी रखें। परीक्षाएं जल्द ही शुरू होंगी।'
कोरोना संकट और लॉकडाउन के चलते राजस्थान में 10वीं 12वीं की बोर्ड लटकी हुई हैं। कई विषयों के पेपर अभी बाकी हैं। कोरोना की स्थिति के चलते इन्हें मार्च में ही स्थगित करना पड़ा था। फिलहाल बोर्ड के परीक्षार्थियों को घर में रहकर ही शेष रहे पेपरों के अध्ययन की सलाह दी गई है।
यह खबर भी पढ़े: कितना खतरनाक है कोरोना, इसके लक्षण नजर आएं तो क्या करें, जानिए Corona virus से जुड़े हर सवाल का जवाब
यह खबर भी पढ़े:क्या वाकई में मास्क बचा सकता हैं कोरोना वायरस के संक्रमण से, फेस-मास्क का इस्तेमाल करने से पहले जान ले ये बातें
from Career News https://ift.tt/2VXXtJz

Post a Comment
Post a Comment