
डेस्क। देशभर में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है। वहीं दूसरी ओर यूपीएससी इसके साथ ही साथ 31 मई 2020 को शेड्यूल्ड प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो यूपीएससी ने एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों के चुनाव का काम लगभग पूरा कर लिया है। परीक्षा 31 मई 2020 को आयोजित होगी या नहीं, इस बार पर 3 मई के बाद ही मुहर लग पाएगी, लेकिन यूपीएससी अपनी तैयारी 31 मई 2020 के अनुसार पूरी रख रहा है। यहां तक कि आयोग ने उन कर्मचारियों की पहचान भी कर ली है, जिन्हें परीक्षा ड्यूटी दी जाएगी।
ख़बरों के मुताबिक, आयोग की बैक-एंड टीम ने एडमिट कार्ड का काम पूरा कर लिया है। लेकिन यदि आयोग इसे अभी जारी कर देता है और 3 मई के बाद परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव होता है तो आयोग को दोबारा एडमिट कार्ड जारी करना पड़ेगा और परीक्षा केंद्रों में भी बदलाव करने होंंगे। ऐसे में उन उम्मीदवारों को समस्या ज्यादा हो सकती है, जो एक राज्य से दूसरे राज्य में परीक्षा देने के लिये जाएंगे।
दरअसल, आयोग यह परीक्षा टालना नहीं चाहता है, क्योंकि ऐसा करने पर मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिये छात्रों को कम समय मिलेगा। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी 6 महीने पहले ही शुरू हो जाती है। अब तक परीक्षा केंद्रों के चुनाव का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। इसके लिये करीब 2500 स्कूलों और कॉलेजों का चुनाव किया गया है।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देशभर में आयोजित होती है और इसमें हर साल करीब 10 लाख उम्मीदवार शामिल होते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल किया जाता है और मुख्य परीक्षा के क्वालिफायर को इंटरव्यू में शामिल किया जाता है।
यह खबर भी पढ़े:दुनिया में वेंटिलेटर की कमी, अब नासा ने कोविड-19 के मरीजों के लिए बनाया ये खास ventilator
from Career News https://ift.tt/2yG5QSb

Post a Comment
Post a Comment