20 अप्रैल से शुरु होंगी रजिस्ट्रियां, विद्यार्थियों से एजुसेट चैनल्स का प्रयोग करने का किया आह्वान

फतेहाबाद। हरियाणा के अन्य जिलों की तर्ज पर फतेहाबाद में भी 20 अप्रैल से जहां जमीनों की रजिस्ट्री शुरु होगी वहीं अन्य गतिविधियां भी शुरू होंगी। जिला उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने शनिवार को डिजीटल एप के माध्यम से जिला आपदा प्रबंधन कमेटी सदस्यों के साथ बैठक की।

उपायुक्त ने बताया कि 20 अप्रैल से सभी कॉमन सर्विस सैंटर पर रिहायशी, जाति इत्यादि प्रमाण पत्र बनाने का कार्य शुरू करवाया जाए, इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करे। उपायुक्त ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए उन्हें घर बैठे ही दूरदर्शन इत्यादि चैनलों पर एजुसेट से पढ़ाई करवाई जा रही है।

उन्होंने विद्यार्थियों से भी आह्वान किया है कि वे एजुसेट चैनल्स का अधिक से अधिक प्रयोग करें। उपायुक्त ने संबंधित विभाग से कहा कि वे विद्यार्थियों को स्कूल या दुकानदारों के माध्यम से किताबों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाए। उन्होंने यह भी बताया कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं से संबंधित उद्योगों को भी प्रारंभ किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़े: राजस्थान: आज 53 नए कोरोना संक्रमित मिलने से संख्या हुई 1282, मृतकों का आकड़ा पहुंचा 19 तक

यह खबर भी पढ़े: मानसून से पहले बारिश का दौर जारी, आगामी 24 घंटे तक भारी बारिश की संभावना



from Career News https://ift.tt/3blqDZR

Post a Comment