
भोपाल। मध्यप्रदेश में लॉकडाउन के कारण सभी सरकारी व निजी कॉलेज और स्कूल बंद कर दिए गए है। बीते दिनों माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आगामी सभी बोर्ड परीक्षाएं निरस्त कर दी गईं थी साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। अब लॉकडाउन खत्म होने के बाद किसी तरह का समयांतराल न आये इसलिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने घर पर ही उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कराने का निर्णय लिया है।
मंडल ने बीती गुरुवार रात को आदेश जारी कर कहा कि आगामी 22 अप्रैल से 10वीं व 12वीं कक्षा की कॉपियों को शिक्षक घर पर ही जाचेंगे, जिससे की उनके रिजल्ट जल्द तैयार हो सके। यह प्रक्रिया मंडल द्वारा करीब 30 साल बाद फिर से शुरू की जा रही है।
बता दें, सन 1990 के बाद से पूरी माध्यमिक शिक्षा मंडल में पूरी तरह से केंद्रीय मूल्यांकन की व्यवस्था शुरू की गई थी । इससे पहले शिक्षकों के घर ही बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां जांचने के लिए भेजी जाती थीं। अब कई सालों बाद ऐसा होगा जब मंडल बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां शिक्षकों के घर जांचने के लिए भेजेगा। इस साल 10वीं व 12वीं दोनों परीक्षाओं में साढ़े 19 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे और इन दोनों कक्षाओं की 1 करोड़ 20 लाख कॉपियों का मूल्यांकन होना है। इन सभी कॉपियों का मूल्यांकन 21 मार्च से शुरू होने वाला था, लेकिन लॉकडाउन के कारण मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों का कहना है कि यदि 3 मई के बाद लॉकडाउन खत्म होने की स्थिति स्पष्ट होती है तो 10वीं व 12वीं के शेष बचे पेपर के लिए टाइम टेबल जारी कर उनकी परीक्षायें आयोजित की जा सकती है।
from Career News https://ift.tt/2Kftvvu

Post a Comment
Post a Comment