
नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ जारी जंग के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच के दिनों को छात्रों के लिए सार्थक और रचनात्मक बनाने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) तथा राष्ट्रीय कला मंच के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें 'ऑनलाइन पोस्टर तथा वीडियो मेकिंग' जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
इन सभी प्रतियोगिताओं का मुख्य विषय कोविड-19 से संबंधित है। इसका उद्देश्य जागरुकता बढ़ाना एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। इन प्रतियोगिताओं को आयोजित करने का मुख्य लक्ष्य छात्रों के शैक्षणिक तथा रचनात्मक कार्यों में लॉकडाउन के कारण पड़ने वाले व्यवधान का दुष्प्रभाव कम करते हुए उनकी रचनात्मकता को जीवित रखना है ताकि छात्र मानसिक तनाव से दूर रहें एवं उनका समय उत्पादक तथा रचनात्मक कार्यों में लगें।
डूसू सह-सचिव शिवांगी खरवाल ने बुधवार को कहा कि तालाबंदी के मध्य इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन की आवश्यकता अधिक बढ़ जाती है। 31 मार्च से शुरू हुई डूसू की प्रतियोगिताओं से छात्रों को विकल्प के तौर पर कुछ उत्पादक तथा रचनात्मक करने का मौका मिलेगा। साथ ही छात्र इस प्रतियोगिता के माध्यम से कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी होंगे, वे अपने प्रभावी रचनात्मक शैली के द्वारा इस गंभीर समस्या से समाधान तथा लोगों को प्रेरित करने के लिए अपनी कला का उपयोग कर सकते हैं। हम इन प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को सर्टिफिकेट और मेडल्स भी देंगे।
from Career News https://ift.tt/348d5y4

Post a Comment
Post a Comment