
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने कोरोना वायरस (कोविड-19) और लॉकडाउन के चलते संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-एडवांस) परीक्षा स्थगित कर दी है। आईआईटी में दाखिले के लिए यह परीक्षा 17 मई को आयोजित होने वाली थी।
आईआईटी दिल्ली ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि कोविड-19 के प्रकोप के चलते अप्रैल में होने वाली जेईई मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में अब 17 मई को होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-एडवांस) को स्थगित कर दिया गया है।
आईआईटी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि जेईई मेन की तिथि घोषित होने के बाद जेईई एडवांस की परीक्षा तिथि भी घोषित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जेईई (एडवांस) के माध्यम से देश भर के 23 आईआईटी के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश का मौका मिलता है, जो इंजीनियरिंग, विज्ञान या वास्तुकला में स्नातक, एकीकृत मास्टर या स्नातक की मास्टर डिग्री है।
यह खबर भी पढ़े: Corona Virus: न्यूजीलैंड क्रिकेटर ने सेल्फ आइसोलेशन के दौरान बनाया Kovid-19 पर गाना, देखिए VIDEO
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
लॉकडाउन से गरीबो की परेशानी में मदद के लिए अपना सहयोग दे सकते है Paytm no. 8094811115 बैंक अकाउंट 27950200001157 ifs code BARB0JAISAN संजीवनी चैरिटबल ट्रस्ट
from Career News https://ift.tt/2UY6z8Z

Post a Comment
Post a Comment