कॅरियर गाइडेंस में सामने आई मजेदार बात- लॉकडाउन के बाद जरूरत पड़ेगी साइकोलॉजिस्ट की

उदयपुर। राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग की पहल पर यूट्यूब पर शुक्रवार से कॅरियर गाइडेंस योजना के तहत यूट्यूब पर राज कॅरियर पोर्टल पर मार्गदर्शन का शाम 4 बजे से सीधा प्रसारण किया गया। इसमें एक बड़ी ही मजेदार बात सामने आई जब कॅरियर मार्गदर्शक ने साइकोलॉजी को भी महत्वपूर्ण विषय बताया और आने वाले समय में इसकी डिमाण्ड बढऩे की बात कही। 

दरअसल, कॅरियर मार्गदर्शन के दौरान मार्गदर्शक आयुष बंसल विभिन्न विषयों पर स्कोप के बारे में छात्रों को बता रहे थे, इसी दौरान साइकोलॉजी सबजेक्ट की बात आई। तब उसके बारे में बताते हुए कहा कि यह विषय भी संभावनाओं से भरा है और आने वाले समय में साइकोलोजिस्ट की मांग बढऩे वाली है। इसका कारण उन्होंने लॉकडाउन को बताया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण कई लोगों को साइकोलॉजिकल लेवल पर परामर्श की जरूरत पड़ेगी। उनकी इस बात को सुनकर सुनने वालों की हंसी छूट गई। हालांकि, यह सीधा प्रसारण बेहद उपयोगी रहा और सवालों की बौछार भी जबर्दस्त हुई। मार्गदर्शक आयुष बंसल ने कई सवालों के जवाब दिए और बताया कि पोर्टल पर हर जानकारी उपलब्ध है। कॅरियर सहित स्कॉलरशिप के बारे में भी पूरी जानकारी उपलब्ध है। करीब 546 कॅरियर विकल्पों के बारे में उन्होंने बताया कि पोर्टल पर इनके बारे में विस्तृत जानकारी मौजूद है। पोर्टल पर लॉगिन करने सहित उन्होंने ऑनलाइन उपलब्ध स्टडी मटीरियल व डिस्टेंस लर्निंग, ऑनलाइन लर्निंग आदि के बारे में भी बताया। 

मंगलवार शाम 4 बजे अगले चरण में वे और भी कॅरियर विकल्पों की जानकारी देंगे। शाम 5 बजकर 10 मिनट पर यह प्रसारण खत्म हुआ। अंत में उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए घर में रहने, बार-बार हाथ धोने, सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने, मास्क बांधने की अपील भी की। इस प्रसारण के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों ने इसका लाभ उठाया।

यह खबर भी पढ़े: देश-दुनिया में कोरोना से पहले भी तबाही मचा चुके हैं कई वायरस

यह खबर भी पढ़े: झारखंड : हर दिन बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या, बोकारो से फिर मिला पोजिटिव केस



from Career News https://ift.tt/3c6VY2d

Post a Comment