
हरिद्वार। कोरोना संकट से शिक्षा के क्षेत्र को भी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। लॉक डाउन होने के कारण शैक्षणिक सत्र अस्त व्यस्त हो गया है। स्कूलों तथा कालेजों में परीक्षा परिणाम को लेकर असमंजस की स्थिति है।
नए सत्र का पाठ्यक्रम विधिवत शुभारम्भ नहीं हुआ है। ऐसे में ऑनलाइन शिक्षा की पहल आवश्यक हो गई है । हालांकि इस पर डीएवी, डीपीएस ,शिव डेल जैसी अनेक संस्थाओं ने अमल शुरू कर दिया है। शैक्षणिक सत्र में बहुत अधिक व्यवधान ना हो, इसके लिए प्रधानाचार्यो ने ई कंटेंट्स छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। हरिद्वार के प्रतिष्ठित एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि इस संबंध में वे अपने सभी साथी प्राध्यापकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं, जिसके तहत उनके विषय के ई कंटेंट एवं स्टडी नोट्स छात्र छात्राओं को कॉलेज की वेबसाइट, व्हाट्सएप अथवा कॉलेज की फेसबुक पेज के माध्यम से उपलब्ध हो जाए। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से अनुरोध किया कि वे लगातार कॉलेज की वेबसाइट ,व्हाट्सएप अथवा कॉलेज के फेसबुक पेज के माध्यम से अपने विषय प्राध्यापकों से संपर्क स्थापित करें।
डॉ बत्रा ने बताया कि वर्तमान में कुछ साथी प्राध्यापकों के द्वारा ऑनलाइन स्टडी नोट्स, व्हाट्सएप के माध्यम से अपने छात्र-छात्राओं को वर्क फ्रॉम होम के तहत उपलब्ध कराकर उनकी समस्याओं का निदान भी प्रारम्भ कर दिया गया है ।
उन्होंने छात्र छात्राओं से घर में बने रहने एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने एवं प्रतिदिन योग करने के लिए भी कहा।
from Career News https://ift.tt/2UZg6O7

Post a Comment
Post a Comment