लॉकडाउन के दौरान ऐसे करें ऑनलाइन क्लासेस प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी

कटिहार। कोरोना वायरस (कोविड-19) की वजह से सभी शैक्षणिक संस्थान बंद पड़े हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपनी पढ़ाई से दूर रहें। ऐसी स्थिति में आप ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म की मदद ले सकते हैं। इसके लिए यूट्यूब ट्यूटोरियल और वॉट्सएप जैसे तकनीकी ऐप के माध्यम से विद्यार्थियों तक नोट्स पहुंचाए जा रहे हैं। 

वाणिज्य कर विभाग, पटना में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत कटिहार निवासी देव आनंद, जेएनयू के शिक्षक डॉ. संजय सिंह, डॉ. अभिनव झा (सहायक आयुक्त), राहुल राज (गणित विशेषज्ञ) एवं ऋषिकेष आदि के द्वारा यूपीएससी, बीपीएससी, बैंक एवं एसएससी के छात्रों के लिए राहुल राज कैम्पस के यूट्यूब पर फ्री ऑनलाईन क्लासेस की सुविधा प्रदान की जा रही है। 

इस बावत देव आनंद ने बताया कि ऐसी कठिन परिस्थिति में सभी छात्र/छात्राओं को ऑनलाइन क्लासेस लेकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने का अनुरोध किया जा रहा है।



from Career News https://ift.tt/3ccdulJ

Post a Comment