
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा को लेकर एक बार फिर स्थिति स्पष्ट की है। बोर्ड ने बुधवार को पहले ट्वीट कर और बाद में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन अटकलों पर विराम लगा दिया, जिनमें यह चर्चा थी कि 10वीं की परीक्षा नहीं होगी। बोर्ड ने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा के 29 विषयों की परीक्षा लॉकडाउन के बाद होंगी। ज्ञात हो कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों के कारण 10वीं की परीक्षा कुछ सेंटरों पर नहीं हो पाई थी। बोर्ड उन सेंटरों पर 10वीं के बचे हुए छह विषयों की परीक्षाएं कराएगा। बचे हुए कुछ विषयों की परीक्षा में ग्रेडिंग से मूल्यांकन होगा।

गौरतलब है कि देश में COVID-19 के चलते 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है। ये हालात उस वक्त बने हैं जब सीबीएसई की कई परीक्षाएं बची रह गई थीं। अब लगातार बिगड़ती स्थिति और हालातों को ध्यान में रखते हुए अभिभावक और बोर्ड परीक्षार्थी एग्जाम और रिजल्ट को लेकर चिंता में हैं। इससे पहले मंगलवार को शिक्षा मंत्रियों के साथ मानव संसाधन विकास मंत्री की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भी सरकार को सुझाव दिया था कि अब बची हुई बोर्ड परीक्षाएं न कराई जाएं। छात्रों को नौवीं और 11वीं की तरह इवैल्यूवेशन के आधार पर अंक दिए जाएं।
Recently there has been a lot of speculation regarding 10th CBSE Board exams. It is reiterated that the boards decision to take board exams for 29 subjects of class 10 and 12, stands the same as mentioned in circular dated 1.4.20.@DrRPNishank @PMOIndia @PTI_News
— CBSE HQ (@cbseindia29) April 29, 2020
अभिभावकों में इसको लेकर स्पष्टता नहीं थी कि बोर्ड आखिर क्या फैसला ले रहा है। इसी दुविधा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को बोर्ड ने स्पष्ट किया कि अभी तक ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है कि बोर्ड बची हुई परीक्षाएं नहीं कराएगा। सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 के लिए रीशेड्यूल बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में सूचना देते हुए कहा था कि अब इस स्तर पर बोर्ड के लिए परीक्षाओं का नया शेड्यूल तय करना और उसकी घोषणा करना मुश्किल है।
2. बाकी विषयों के लिए, बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं करेगा. ऐसे सभी मामलों में अंकन/मूल्यांकन के निर्देश बोर्ड द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे।
3. इसलिए, जब स्थितियां परीक्षा आयोजित करने के अनुकूल होंगी तो केवल 29 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित होगी।
ये हैं वो 29 सब्जेक्ट-

बता दें कि इसके अलावा सीबीएसई नौवीं और 11वीं के छात्रों को उनके मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट करने का फैसला भी एक अप्रैल को लिया था। सीबीएसई बोर्ड ने नये बदलावों के बारे में सारी जानकारी अपनी अधिकारिक वेबसाइट में दी है। जहां छात्र पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डा.संयम भारद्वाज ने बताया कि परीक्षा शुरू होने के 10 दिन पहले इस बारे में सूचित कर दिया जाएगा। उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट करते हुए कहा कि 1 अप्रैल को जारी प्रेस विज्ञप्ति में जो जानकारी है, उसके अनुसार ही परीक्षा होगी।
यह खबर भी पढ़े: बिहार/Lockdown के सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, 865 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन करने का आज आखिरी मौका
यह खबर भी पढ़े: बिहार: ट्यूशन टीचर के भतीजी से थे अवैध संबंध, चाचा ने विरोश किया तो उतारा मौत के घाट, छात्रा समेत चार गिरफ्तार
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Career News https://ift.tt/2SkU6LU

Post a Comment
Post a Comment