बिहार/Lockdown के सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, 865 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन करने का आज आखिरी मौका

पटना। बिहार सरकार द्वारा निकाली गई नर्स/एएनएम के पदों पर वैकेंसी के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका बचा है। स्‍टेट हेल्‍थ सोसायटी बिहार ने मार्च में ऑग्‍जीलरी नर्स मिडवाइफरी पदों के लिये नोटिफिकेशन जारी किया था। आज इस पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख है। हालांकि, पहले इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 मार्च थी लेकिन बाद में इस बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया था। 

job

इच्‍छुक उम्‍मीदवार 30 अप्रैल 2020 तक इन पदों के लिये आवेदन कर सकते हैं। स्‍टेट हेल्‍थ सोसायटी बिहार ने इसके जरिये कुल 865 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इसमें कई पद शामिल हैं। स्‍टेट हेल्‍थ सोसायटी बिहार ने इसके तहत 13 अलग-अलग श्रेणियों के लिये आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

job

सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए यह शानदार मौका है। इसके लिए महिला और पुरुष, दोनों आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले इस भर्ती के लिए दो बार आवेदन तिथि को बढ़ाया जा चुका है।  9 मार्च 2020 को शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के लिए पहले 30 मार्च आखिरी तारीख निर्धारित की गई। बाद में इसे बढ़ाकर 9 अप्रैल किया गया। इसके बाद तीसरी बार इस तारीख को बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया। 

job

कैसे करें आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 37 तक के पुरुष और 40 साल तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी। जनरल/ईडब्ल्यूएस/एमबीसी/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये देने होंगे। 

job

योग्यता-
आवेदन कर रहे उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त नर्सिंग ट्रेनिंग संस्थान से 2 साल का फुल टाइम डिप्लोमा (एएनएम ट्रेनिंग) होना आवश्यक है। साथ ही बिहार नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी होना जरूरी है। 

865 पदों का विवरण-
सामान्य वर्ग - 225 पद
सामान्य वर्ग (महिला) - 122 पद
ईडब्ल्यूएस वर्ग - 61 पद
ईडब्ल्यूएस वर्ग (महिला) - 25 पद
एमबीसी वर्ग - 97 पद
एमबीसी वर्ग (महिला) - 58
ओबीसी वर्ग - 69 पद
ओबीसी वर्ग (महिला) - 35 पद
एससी वर्ग - 86 पद
एससी वर्ग (महिला) - 52 पद
एसटी वर्ग - 6 पद
एसटी वर्ग (महिला) - 3 पद
डब्ल्यूबीसी वर्ग - 26 पद

job

योग्‍य उम्‍मीदवारों को आवेदन करने के लिये आधिकारिक वेबसाइट statehealthsocietybihar.org पर जाना होगा और वह 30 अप्रैल 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। 

यह खबर भी पढ़े: उत्तर प्रदेश/अजीबोगरीब मामला: Lockdown के दौरान पुलिस ने चालान किया तो चौकी की बिजली काटने पहुँच गए विद्युतकर्मी

यह खबर भी पढ़े: बिहार: ट्यूशन टीचर के भतीजी से थे अवैध संबंध, चाचा ने विरोश किया तो उतारा मौत के घाट, छात्रा समेत चार गिरफ्तार

ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप



from Career News https://ift.tt/3f7HilJ

Post a Comment