COVID-19 Effect: दुनिया भर में जून तक 30 करोड़ से अधिक लोगों की नौकरियां जाने की आशंका, अंतरराष्ट्रीय श्रमिक संगठन की रिपोर्ट

जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र की श्रम इकाई अंतरराष्ट्रीय श्रमिक संगठन ने कोरोना वायरस महामारी के कारण लोगों की जाने वाली नौकरियों का पूर्वानुमान एक बार फिर से बढ़ा दिया है। संगठन के अनुसार अप्रैल से जून के दौरान महज तीन महीने में ही करीब 30.5 करोड़ लोगों की पूर्णकालिक नौकरियां समाप्त हो सकती हैं।

job

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक संगठन ने पिछले पूर्वानुमान में कहा था कि इस महामारी के कारण जून तिमाही में हर सप्ताह औसतन 48 घंटे की कार्यावधि वाले 19.5 करोड़ पूर्णकालिक नौकरियों का नुकसान हो सकता है। संगठन ने कहा कि महामारी पर काबू पाने के लिए दुनिया भर में लॉकडाउन के बढ़ाए जाने से उसे अनुमान में संशोधन करना पड़ा है।

job

संगठन ने कहा कि इस महामारी के कारण अनौपचारिक क्षेत्र के 1.6 अरब कामगारों के समक्ष जीवनयापन का खतरा उत्पन्न हो चुका है क्योंकि महामारी के कारण उनके रोजी-रोटी के साधन बंद हो चुके हैं। यह पूरी दुनिया के 3.3 अरब कार्यबल का करीब आधा है।

प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन

 

संगठन ने कहा कि इस महामारी के कारण अनौपचारिक क्षेत्र के 1.6 अरब कामगारों के समक्ष जीवनयापन का खतरा उत्पन्न हो चुका है, क्योंकि महामारी के कारण उनके रोजी-रोटी के साधन बंद हो चुके हैं। यह पूरी दुनिया के 3.3 अरब कार्यबल का करीब आधा है।

यह खबर भी पढ़े: Weather: उत्तर प्रदेश सहित भारत के कई राज्यों में आंधी और बारिश से तबाही, अगले 24 घंटे में इन राज्यों के लिए चेतावनी

यह खबर भी पढ़े: अब अपने घर जा पाएंगे Lockdown में फंसे मजदूर और छात्र, गृह मंत्रालय ने दी सशर्त अनुमति

ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप



from Career News https://ift.tt/3bQ5abF

Post a Comment