COVID-19 Effect: बिहार में 5 कक्षाओं के 75 लाख और बच्चे दूरदर्शन से करेंगे पढ़ाई, जारी हुआ शेड्यूल

पटना। देश में कोरोना संकट के कारण लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। ऐसे में घर पर बैठे छात्रों के लिए शिक्षा विभाग डीडी बिहार ने पढ़ाई जारी रखने के लिए दूरदर्शन पर स्टडी करने का फैसला किया गया है। डीडी बिहार पर पठन-पाठन के लिए एक घंटे का क्लास 20 अप्रैल से शुरू हो चूका है।  लेकिन अब पठन-पाठन में 4 और कक्षाओं को शामिल किया है। 

अब राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से बारहवीं तक के बच्चे ‘मेरा दूरदर्शन, मेरा विद्यालय’ के तहत पढ़ाई कर सकेंगे। नौवीं और 10वीं कक्षा के बच्चों के लिए 20 अप्रैल से ही डीडी बिहार पर डिजिटल पढ़ाई की व्यवस्था लागू है। 

school

छठी, सातवीं, आठवीं तथा 11वीं और 12वीं के बच्चों के लिए भी 4 मई से ई-कंटेट के माध्यम से पठन-पाठन प्रारंभ हो जाएगा। इसके साथ ही सरकारी विद्यालयों की पांच कक्षाओं में नामांकित करीब 75 लाख बच्चों की पढ़ाई आरंभ हो जाएगी। 

मंगलवार को केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को भी बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने बच्चों के लिए ई कंटेंट के माध्यम से की गई पढ़ाई की व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी थी। शिक्षा विभाग के बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के कक्षा 6, 7, 8 एवं कक्षा 11 तथा 12वीं के लिए दूरदर्शन पर अपना समय (टाइम स्लॉट) भी बुक कर लिया है। 

school

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह के मुताबिक मध्य विद्यालय की तीन कक्षाओं के बच्चों के लिए एक घंटा, जबकि 11वीं और 12वीं के बच्चों के लिए एक घंटे की पढ़ाई ‘मेरा दूरदर्शन, मेरा विद्यालय’ के तहत होगी। बीईपी की राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी किरण कुमारी ने बुधवार को बताया कि तैयारियां पूरी हो गयी हैं। 

कार्यक्रम पदाधिकारी किरण कुमारी ने बताया कि बीईपी दूरदर्शन को प्रति घंटा बुकिंग के लिए एक लाख 35 हजार रुपये का भुगतान करेगा। हालांकि दूरदर्शन ने दो घंटे रिपीट टेलीकास्ट का समय मुफ्त दिया है। शाम तीन से पांच बजे तक 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई का रिपीट टेलीकास्ट भी होगा। 

school

बीईपी के एसपीओ रविशंकर सिंह ने बताया कि रोजाना अलग-अलग विषयों की घंटी दूरदर्शन पर लगेगी। बीईपी की कोशिश है कि पाठ को अप्रैल-मई के सिलेबस के मुताबिक निर्धारित किया जाय। यूनिसेफ ने इसमें तकनीकी सपोर्ट किया है। छह से आठ व 11वीं और 12वीं के लिए कंटेट बीईपी के पास खुद के हैं। 

सोमवार से रोजाना दूरदर्शन पर हमारी कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी। फिलहाल नौवीं तथा 10वीं के बच्चों के लिए 11 से 12 बजे एक घंटे की पढ़ाई हो रही है। 4 मई से कक्षा छठी से आठवीं के बच्चों के लिए सुबह 9 से 10 बजे , जबकि कक्षा 11 और 12 के लिए सुबह 10 से 11 बजे तक (एक घंटे) की कक्षा चलेगी।  

प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन

 

इसके अलावा सरकारी स्कूलों के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एप जारी की गई है, लेकिन सरकारी स्कूलों में नामांकित अधिकांश बच्चों या उनके अभिभावकों के पास एंड्रॉयड मोबाइल उपलब्ध नहीं होने व जानकारी नहीं होने से उनकी पढ़ाई बाधित हो रही थी। ऐसे में  ‘मेरा दूरदर्शन, मेरा विद्यालय’ के तहत पढ़ाई करवाने का एक अच्छा विकल्प है। 

यह खबर भी पढ़े: COVID-19 Effect: दुनिया भर में जून तक 30 करोड़ से अधिक लोगों की नौकरियां जाने की आशंका, अंतरराष्ट्रीय श्रमिक संगठन की रिपोर्ट

यह खबर भी पढ़े: Weather: उत्तर प्रदेश सहित भारत के कई राज्यों में आंधी और बारिश से तबाही, अगले 24 घंटे में इन राज्यों के लिए चेतावनी

ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप



from Career News https://ift.tt/2KIA1eg

Post a Comment